रांची- सीएम हेमंत सोरेन आज पुरुलिया में तृणमूल के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. हेमंत सोरेन ने पुरुलिया जिले के मानबाजार विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी संध्या रानी टुडू के पक्ष में सभा को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प बंगाल का ये चुनाव भाजपा नहीं, चुनाव आयोग लड़ रहा है। सोरेन ने आगे कहा कि यहां उपस्थित जनसमर्थन बता रहा है कि ममता दीदी के साथ यहां की जनता मजबूती के साथ खड़ी है।
सीएम सोरेन ने आगे कहा, ममता दीदी आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज को संवेदनशीलता के साथ हक-अधिकार दिलाने का काम करती हैं। बंगाल में आदिवासी समाज, संथाल समाज की पढ़ाई-लिखाई का जो मॉडल है वह हम झारखंड में भी लागू करने का काम कर रहे हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सोरेन ने कहा, भाजपा आदिवासी विरोधी है। आप सभी को पता होगा भाजपा शासित राज्य में आदिवासी समाज के साथ आए दिन कितना शोषण और अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, चुनाव में ममता दीदी और टीएमसी को मजबूती के साथ अपना आशीर्वाद देने का काम करें।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








