पटना- बिहार में सरकार बदलते ही शराबबंदी को खत्म करने की मांग तेज होने लगी है. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम के विधायक माधव आनंद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस पर यथाशीघ्र निर्णय लेने की मांग की है.
असल में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद कहा कि जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, तब भी उन्होंने विधानसभा में उनसे शराबबंदी की समीक्षा की मांग की थी. अब जब सरकार बदल गई है तो मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि इस पर गंभीरता से समीक्षा होनी चाहिए.
हालांकि इसको लेकर एनडीए में एक राय नहीं दिख रही है. जनता दल यूनाइटेड ने शराबबंदी पर अपना फाइनल जवाब देते हुए कहा कि जब तक नीतीश कुमार हैं, यह संभव नहीं है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और नालंदा से जेडीयू विधायक श्रवण कुमार ने बिहार शरीफ सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जब तक नीतीश कुमार हैं, बिहार में शराबबंदी लागू रहेगी.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी कहा था कि एक क्षण के लिए मुझे शराबबंदी के लिए तानाशाह बनना पड़े तो मैं वह भी रहूंगा. हमारे नेता नीतीश कुमार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संकल्प को पूरा कर चुके हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








