रांची- सारंडा में बुधवार को शुरू हुई सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है. गुरुवार को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी विस्फोट किया है. इस विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है.
घायल जवान का नाम अभिनव कुमार है. इस हमले में वे बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. चाईबासा एसपी अमित रेणू ने बताया कि अभियान के दौरान ही जंगल में एक ब्लास्ट हुआ है. जिसमें कोबरा के जवान घायल हुए हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है.
बता दें कि बुधवार की सुबह 10 बजे से पुलिस और नक्सलियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक 6 जवान घायल हो चुके हैं. बुधवार की शाम पहली बार चार घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया. वहीं, फिर दूसरी बार में 5वें जवान को देर रात एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया. आज एक जवान को रांची लाया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








