पटना- पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार एनडीए की नई सरकार से दूर हैं. सरकार के गठन से पहले चर्चा थी कि वे डिप्टी सीएम बनेंगे. अंत तक उनको मनाने की कोशिश हुई, लेकिन वे सरकार से दूर ही रहे.
इतना ही नहीं बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह में भी वो नहीं पहुंचे. इस पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता और नई सरकार में डिप्टी सीएम बने बिजेंद्र यादव की प्रतिक्रिया आई है.
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में निशांत कुमार की अनुपस्थिति पर कहा, “…उनको खुद निर्णय लेना है कि उनको राजनीति में आना है या नहीं…” सवाल किया गया कि निशांत का कहना है कि वो संगठन का काम देंखेंगे. इस पर बिजेंद्र यादव ने कहा, “करना चाहिए… हम लोग स्वागत करेंगे.” बिजेंद्र यादव का यह बयान शपथ लेने के बाद का है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उधर नई सरकार पर कांग्रेस भी हमलावर है. कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने सम्राट चौधरी के एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा, “…हम लोग नीतीश कुमार से अपेक्षा कर रहे थे कि आगामी पांच सालों तक वे बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे क्योंकि उन्होंने और एनडीए ने ऐसा वादा किया था.
हालांकि बीच में ही नीतीश कुमार अपना कार्यकाल छोड़कर जा रहे हैं. इससे बिहार की स्थिति पर असर पड़ेगा… उन्हीं के नाम पर चुनाव लड़ा गया, उन्हीं को मुख्यमंत्री के तौर पर आगे लाया गया था और अचानक सम्राट चौधरी आ गए हैं. हमें लगता है कि बिहार के लोगों के साथ एक प्रकार से छल किया गया है.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








