पटना- सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. वह बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले सीएम बन गए हैं. राज्यपाल अता हसनैन ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई है.
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. उनके साथ जदयू के बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है.
मंगलवार (14 अप्रैल) को सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद उन्होंने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया. सम्राट चौधरी ने बुधवार (15 अप्रैल 2026) को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान बीजेपी और जेडीयू समेत एनडीए के बड़े नेता शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद रहे. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें पक्ष-विपक्ष की तरफ से बधाईयों का दौर शुरू हो गया है.
नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाईटेड की तरफ से दो उपमुख्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है. जेडीयू नेता बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी को भी राज्यपाल अता हसनैन ने उपमुख्यमंत्री पद की शपद दिलाई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








