बोकारो- बोकारो के फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण और जहरीले धुएं के खिलाफ युवा व्यवसायी संघ फुसरो ने जोरदार आंदोलन शुरू कर दिया है. आक्रोशित व्यापारियों ने मंगलवार को बेरमो सीओ कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.
उन्होंने इलाके को प्रदूषण मुक्त करने की मांग की. कार्यालय घेराव के बाद संघ के प्रतिनिधियों ने अंचलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है. जिसमें अवैध रूप से कोयला जलाने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की.
प्रदर्शन के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आया और सीसीएल ढोरी क्षेत्र के अमलो रेलवे साइडिंग पर सीसीएल सुरक्षा गार्ड, CISF बल और स्थानीय थाना की संयुक्त टीम ने अवैध कोयला भंडारण के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान बड़े पैमाने पर अवैध कोयला जब्त किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस संबंध में युवा व्यवसायी संघ के सचिव वैभव चौरसिया ने कहा कि यह प्रदूषण सबसे ज्यादा अवैध कोयला जलाने के कारण फैल रहा है. जिसके कारण शाम में फुसरो बाजार सहित पूरा क्षेत्र में कुहासे के जैसा नजारा दिखता है. लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है और आंखों और सीने में जलन होने लगता है.
आपको बता दें कि इसी एक किलोमीटर की रेडियस में बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह और पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडे, महाप्रबंधक सहित गणमान्य लोगों का आवास है.
इसके बावजूद जहरीले प्रदूषण पर इन लोगों की ओर से कोई पहल नहीं होना आम लोगों के लिए एक सवाल बना हुआ है. वहीं फिलहाल फुसरो में प्रदूषण को लेकर माहौल गरम है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








