पटना- सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को कैबिनेट की आखिरी बैठक में भावुक नजर आए. बैठक के दौरान 6 मिनट के अपने संबोधन में उन्होंने अपने कार्यकाल का जिक्र किया.
अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि ‘जब सरकार में आए, तब से अब तक, जहां तक मुझसे हो सका, मैंने बिहार के लिए किया.’ इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि ‘नई सरकार को आगे भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा.’
उन्होंने आशा जताई कि आने वाले दिनों में भी राज्य में विकास की योजनाएं चलती रहेंगी. इसमें उनका पूरा सहयोग मिलेगा. इस दौरान सीएम ने राज्य में सरकार द्वारा जलायी गई विकास योजना और परियोजनाओं का भी जिक्र किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नीतीश कुमार ने राज्य में नई सरकार को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि “राज्य की जनता के हित में काम होते रहना चाहिए. बीते वर्षों में बिहार को विकास की नई दिशा देने की कोशिश की गयी. आगे भी राज्य की प्रगति का सिलसिला जारी रहना चाहिए.”
नीतीश कुमार की अंतिम कैबिनेट की बैठक में तमाम मंत्री और नेता भावुक नजर आए. मंत्री राम कृपाल यादव, अशोक चौधरी, लेसी सिंह समेत तमाम नेताओं की आंखें नम दिखी.
मंत्री रामकृपाल यादव ने कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद कहा, “उन्होंने (नीतीश कुमार) सभी कैबिनेट के सदस्यों, बिहार की जनता और अपने कर्मचारियों, अधिकारियों को आभार व्यक्त किया, भावुक पल था अपनी भावना को व्यक्त किया. सभी ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार का बिहार सरकार में अंतिम दिन रहा. अंतिम कैबिनेट की बैठक में बाद नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है.








