पटना- पटना के कंकड़बाग इलाके में पति और ससुरालवालों ने पीट-पीटकर विवाहिता की हत्या कर दी। यह आरोप मृतका के मायकेवालों ने उसके पति और ससुरालवालों पर लगाया है।
इस संबंध में पटना के कंकड़बाग में लिखित शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित रोड नंबर 14 के रहने वाले डॉक्टर के बेटे ने अपनी ही पत्नी की जान ले ली। अपनी भाभी के साथ चल रहे अवैध संबंध में उसने इस वारदात को अपने घरवालों के साथ मिलकर अंजाम दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृतका के पिता ने बताया कि बेटी पर उसके भैसूर की गंदी नजर थी, वह बेटी से कहता था कि शारीरिक संबंध बनाओं उसके बात हम सब मैनेज कर देंगे।
मृतका के पिता विरेन्द्र पांडेय का आरोप है कि होमियोपैथी डॉक्टर जोगिंदर उपाध्याय, उनके बेटे विवेक उपाध्याय, बेटी की सास गौरी उपाध्याय,भाभी ब्यूटी उपाध्याय, भैसूर अभिषेक ऋषि ने मिलकर पीट-पीटकर उनकी लक्ष्मी की जान ले ली।
मृतका पलव्वी उर्फ लक्ष्मी के पिता का कहना है कि उनकी बेटी की मौत की खबर मृतका के ससुर के साले ने मोबाइल पर दिया था। रात में दामाद ने फोन कर उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दी थी और बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूचना मिलने पर जब वो बेटी के घर पहुंचे तो देखा कि कमरे में शव बेड पर पड़ा हुआ था। इस दौरान घर के सभी सदस्य फरार थे। उन्होंने इसकी जानकारी कंकड़बाग थाने को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
मृतका का मायके रोहतास के बड़काडीह में है। पिता ने बताया कि उनकी बेटी पल्लवी उर्फ लक्ष्मी की शादी पटना के कंकड़बाग स्थित अशोक नगर निवासी योगेन्द्र उपाध्याय के बेटे विवेक उपाध्याय के साथ 04-03-2016 को उचित दान दहेज देकर की थी। शादी के दस साल बाद भी पति और ससुरालवालों का लोभ कम नहीं हुआ।
दो बच्चों की मां बनने के बाद भी पति और ससुरालवाले पटना में जमीन खरीदकर देने की मांग कर रहे थे और लगातार यह धमकी दे रहे थे कि यदि जमीन खरीदकर नहीं दिये तो बेटी को जान से मार देंगे। और दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता था।








