डेस्क- दिल्ली से सटे हुए नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का शुरू हुआ आंदोलन हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है. नोएडा के अलग-अलग इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री मजदूरों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया है.
सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, उनका कहना है कि महंगाई के दौर में इतनी कम सैलरी पर गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है.
नोएडा के फेज-2 इलाके में प्रदर्शनकारी मजदूर ज्यादा ही उग्र हो गए और उन्होंने एक पुलिस जीप में तोड़फोड़ की है. ऐसे में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारी मजदूरों को तितर-बितर किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जरा सा विरोध करने पर अधिकारियों द्वारा बदतमीजी और गाली-गलौज की जाती है. उनका कहना है कि 10 से 12 घंटे तक लगातार काम कराया जाता है, लेकिन ओवरटाइम का भुगतान सही तरीके से नहीं दिया जाता.
कई बार सिंगल रेट पर ही काम कराया जाता है. प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने कहा कि जहां कंपनी के स्टाफ की सैलरी हर साल हजारों रुपये बढ़ती है, वहीं मजदूरों को सिर्फ 100 से 200 का इजाफा मिलता है.
मजदूरों ने साफ कहा कि हमारा अधिकार हमें चाहिए और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. फिलहाल इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन जारी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नोएडा में जारी मजदूरों के विवाद के बीच में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश श्रम विभाग के अधिकारियों के संग बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में घटनाक्रम के विषय में जानकारी ली जा रही है.
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाया जाए. इसके लिए कंपनी के अधिकारियों से लेकर मजदूरों तक से बातचीत की जाए. साथ ही उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएं.
बता दें कि वेतन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर नोएडा में मजदूर पिछले कुछ दिनों से उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसे लेकर योगी प्रशासन भी अब अलर्ट हो गया है. जिलाधिकारी का कहना है कि श्रमिकों के अधिकारों का हनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
संबंधित विभागों को नियमित निरीक्षण कर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिले में औद्योगिक शांति बनी रहे. साथ ही, जो श्रमिक काम करना चाहते हैं, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा.








