पलामू- कॉल वेटिंग आने पर एक पति ने ईंट से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है और पूरे मामले में आगे के छानबीन कर रही है. यह घटना पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमन चैन मोहल्ले की है.
बताया जा रहा है कि कॉल वेटिंग को लेकर शनिवार को हुसैनाबाद के अमन चैन मोहल्ले में रहने वाले कुश कुमार सिंह का अपनी पत्नी सरिता सिंह के साथ विवाद हो गया.
इस विवाद में कुश कुमार सिंह ने घर में रखे ईंट से पत्नी सरिता देवी के सिर पर गंभीर रूप से वार कर दिया. इससे सरिता गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें इलाज के लिए हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. हालांकि, गंभीर हालत में परिजनों ने सरिता देवी को मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी मौत हो गई.








