चतरा- चतरा के गिद्धौर थाना प्रभारी सहित दो पुलिस जवानों को वायरल वीडियो के बाद सस्पेंड किया गया. जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने कड़ा एक्शन लिया, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.
दरअसल, कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में थाना प्रभारी अपने दो पुलिसकर्मियों और एक अन्य युवक के साथ सादे कपड़ों में नजर आए. वे राजपुर थाना क्षेत्र के बिंधानी गांव पहुंचे थे, जहां एक युवक को जबरन पकड़कर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की जा रही थी.
वीडियो में देखा गया कि जिस युवक को पकड़ा जा रहा था, उसकी पहचान संदीप दांगी के रूप में हुई. उसे जबरन ले जाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसका परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल को जांच का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट एसपी को सौंपी. जांच में एसओपी उल्लंघन समेत कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके आधार पर यह सख्त कार्रवाई की गई.
चतरा के एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव, सीसीटीएनएस ऑपरेटर दिलीप कुमार और मुंशी महेश कुमार के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई की है. तीनों पर एसओपी के उल्लंघन, बिना वरीय अधिकारी को सूचना दिए दूसरे थाना क्षेत्र में छापेमारी करने और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप लगे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








