डेस्क- बिहार के भभुआ में एक रेस्टोरेंट का खाना खाने से तीन दोस्तों की हालत गंभीर हो गई. वहीं एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई.
परिजनों ने बताया कि रेस्टोरेंट से पैक कराकर लाए गए खाने को खाने के बाद 20 साल के विशाल कुमार तिवारी की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई विनायक और उसका दोस्त देवराज गंभीर रूप से बीमार पड़ गए.
इस घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोगों में रेस्टोरेंट के खिलाफ भारी गुस्सा है. इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान की गई लापरवाही का भी आरोप लगाया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, सारंगपुर निवासी मार्कंडेय तिवारी के पुत्र विशाल अपने दोस्तों के साथ रात करीब 10 बजे खाना खाया. देर रात उल्टी शुरू हुई और हालत बिगड़ने पर सुबह करीब 4 बजे उन्हें भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया.
परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना उचित मेडिकल जांच (ईसीजी सहित) के जल्दबाजी में मौत होने की बात डॉक्टरों ने कही. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने डॉक्टरों से आग्रह किया की एक बार जांच करा लें, लेकिन मेरी किसी ने भी एक ना सुनी. जिसका नतीजा हमें अपने बेटे को खोना पड़ा.
परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस दौरान हम लोग अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने से मेडिकल जांच कराने की रिक्वेस्ट कर रहे थे, उस दौरान मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हैरानी की बात यह कि बाद में निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बताया कि मौत कुछ मिनट पहले ही हुई है. इससे सदर अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि अस्पताल प्रशासन ने आरोपों से इनकार किया है.
परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान हुई लापरवाही और जिस रेस्टोरेंट से खाना लाया गया था उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. फॉरेंसिक टीम ने रेस्टोरेंट और घर से खाद्य सैंपल व विसरा लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं. प्रशासन ने एहतियातन रेस्टोरेंट को सील कर दिया है.








