सरायकेला- सरायकेला में आर्थिक तंगी से जूझ रहे मसाला व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दिया है.
मृतक की पहचान 53 वर्षीय मसाला व्यापारी रंजन कुमार साहू के रूप में हुई है. घटना से पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है. बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक अपने घर में अकेला था.
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह की है. मृतक रंजन कुमार साहू सरायकेला के डेली मार्केट में मसाले की दुकान चलाते थे. वे अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे थे, लेकिन हाल के दिनों में कुछ परेशानियों का सामना कर रहे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
परिवार के अनुसार, रंजन कुमार साहू रोजाना अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने का काम खुद करते थे. लेकिन घटना वाले दिन उन्होंने अपनी पत्नी को बच्चों को लाने के लिए भेज दिया. पत्नी के घर से बाहर जाते ही उन्होंने सीलिंग के हुक में कपड़े का फंदा बनाकर फांसी लगा ली.
जब उनकी पत्नी बच्चों को लेकर घर लौटी, तो उन्होंने अपने पति को फंदे से लटका पाया. यह दृश्य देखकर वह जोर-जोर से रोने-चिल्लाने लगीं. उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखकर स्तब्ध रह गए. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, जो इस घटना का एक संभावित कारण हो सकता है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








