मोतिहारी- बिहार के मोतिहारी से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां दो सगे भाइयों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस दौरान एक भाई ने दूसरे को गोली मार दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. जिससे उसकी मौत हो गई है.
पिता किस्मत मियां ने पुलिस को बताया कि उनके तीन बेटे हैं, बड़ा बेटा जालौदीन मियां, जो खेती-बाड़ी का काम करता है, मझला कासिम आलम और सबसे छोटा फिरोज आलम.
फिरोज स्थानीय एक मॉल में नौकरी करता था. किस्मत मियां के अनुसार, भाइयों के बीच पुरानी रंजिश थी, लेकिन इतनी हिंसक झड़प की आशंका नहीं थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पड़ोसियों ने बताया कि भाइयों के बीच संपत्ति विवाद या पारिवारिक कलह को लेकर तनाव था. एक पड़ोसी ने कहा कि फिरोज अक्सर गुस्से में रहता था.
मॉल की नौकरी के कारण वह तनावग्रस्त था. कल रात भी घर में तेज आवाजें सुनाई दी थीं. फिरोज का व्यवहार पहले से ही अजीब लगता था, लेकिन किसी को पता नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठाएगा.
पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया गया और फिरोज का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. कासिम के बयान के इंतजार में पुलिस है, क्योंकि वह अभी बेहोश है. बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








