वैशाली- बिहार के वैशाली में ओपी प्रभारी ने खुद को गोली मार ली है. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. अभी तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.
मृतक की पहचान जिले के कौशल कुमार के रूप में हुई है, जो 2019 बैच में दारोगा के पद पक चयनित हुए थे. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 15 दिन पहले ही कौशल कुमार की जढुआ ओपी के तौर पर पोस्टिंग हुई थी. इससे पहले वह विदुपुर थाने में तैनात थे.
पुलिस के मुताबिक मृतक नगर के बैंकमैंन कॉलोनी स्थित किराए के घर में रहते थे. जहां आज अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी. बताया जाता है कि वह अकेले ही किराए के मकान में रहते हैं. उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फिलहाल मामले की छानबीन जारी है. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि घटना के बारे में सटीक जानकारी मिल सके. हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.








