पटना- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच बिहार सरकार ने वहां फंसे अपने श्रमिकों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है. राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि जरूरतमंद श्रमिक सीधे सरकार से संपर्क कर सकें.
यह निर्णय सोमवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट बैठक में लिया गया. श्रम संसाधन विभाग की ओर से बनाए गए इस कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0612-2520053 और व्हाट्सऐप नंबर 7368855002 जारी किया गया है.
यहां नोडल अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है. मिडिल ईस्ट या अन्य राज्यों में फंसे श्रमिक इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं और सहायता प्राप्त कर सकते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








