कोडरमा- कोडरमा के तिलैया में पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान 25 वर्षीय प्रीति कुमारी के रूप में हुई है, जो गिरिडीह जिले के राजधनवार की रहने वाली थी. घटना के बाद आरोपी पति फरार है.
मृतका के मामा अनिल स्वर्णकार ने बताया कि प्रीति की शादी पवन स्वर्णकार से 3 वर्ष पहले हुई थी. पवन पेशे से टोटो ड्राइवर था और वह प्रीति के साथ झुमरी तिलैया के तिलैया बस्ती वार्ड नंबर 2 में किराए के मकान में रहा करता था.
उन्होंने बताया कि आरोपी पति पवन कुछ दिनों से प्रीति के साथ राजधनवार में ही रह रहा था. लेकिन बीते गुरुवार को पवन और प्रीति अपने बच्ची के साथ झुमरी तिलैया आ गए. इसी बीच शुक्रवार की शाम पवन ने फोन पर बताया कि वह पुराने मकान को छोड़ एक नए मकान में किराएदार के रूप में रहने जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी बीच शनिवार की सुबह उसने फोन कर बताया कि उसका प्रीति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है और हाथापाई में प्रीेति के सिर में चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई.
इस सूचना के बाद प्रीति के परिजन झुमरी तिलैया पहुंचे और तिलैया थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करवाई. इसके पश्चात तिलैया पुलिस किराए के उस मकान में पहुंची, जहां पवन अपनी पत्नी के साथ रह रहा था. लेकिन वहां कमरे में ताला लगा हुआ था.
इसके बाद पुलिस ताला तोड़कर अंदर घुसी तो देखा कि वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था है लेकिन प्रीति का कहीं कुछ पता नहीं चला. पुलिस ने पवन को फोन लगाना शुरू किया लेकिन पवन का फोन स्विच ऑफ आया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस लगातार पवन को ढूंढने में लगी थी, इसी बीच रविवार को पवन का टोटो बेंगाबाद इलाके में कहीं देखा गया. लेकिन प्रीति का कहीं कुछ पता नहीं चलने पर सोमवार की सुबह तिलैया पुलिस डॉग स्क्वायड की टीम के साथ उस किराए के मकान में पहुंची, जहां पवन रहता था.
इसी बीच तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो सतपुलिया के पास रहने वाले एक मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर के पास एक प्लास्टिक में बंधा हुआ कोई शव पड़ा है.
जिसके बाद तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की तो प्लास्टिक में बंधा हुआ शव प्रीति का निकला. पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और कार्रवाई में जुट गयी है, साथ ही आरोपी पति की तलाश जारी है.








