डेस्क- कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रविवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास एक से अधिक देशों के वैध पासपोर्ट हैं, जो भारतीय कानून के तहत सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा कि उनके पास यूएई का गोल्डन कार्ड है. यह 14 मार्च 2022 को जारी हुआ जो 13 मार्च 2027 को एक्सपायर हो रहा है. एंटीगुआ और Egypt का पासपोर्ट भी है। बाकी भी हो सकते हैं लेकिन हमें नहीं मालूम है।
पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि रिंकी भुइयां सरमा के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ-बरमुडा के पासपोर्ट मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह सच है, तो यह दोहरी नागरिकता का मामला बनता है, जबकि भारत में एकल नागरिकता का प्रावधान है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या उनके पास भारतीय पासपोर्ट भी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कांग्रेस नेता ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और केंद्र सरकार को इसकी सच्चाई सामने लानी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग करते हुए पूछा कि क्या इसकी जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाएगा।
पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि सरमा की राजनीति कथित तौर पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर आधारित है, जबकि उनकी पत्नी को लेकर उठ रहे आरोप विरोधाभास पैदा करते हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे मामले में पारदर्शिता जरूरी है और सच्चाई सामने आनी चाहिए। हालांकि, इन आरोपों पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा या उनकी ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री सरमा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमंत बिस्वा सरमा देश के सबसे भ्रष्ट और सांप्रदायिक मुख्यमंत्रियों में से एक हैं और उन्होंने असम की जनता को गुमराह किया है।








