डेस्क- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा को सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताते हुए कहा वे सिर्फ नफरत फैलाते हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिमंत को माफी मांगने पर भी नहीं बख्शा जाएगा।
राहुल गांधी आज असम के बिश्वनाथ चारियाली में चुनावी रैली कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा को रात में नींद नहीं आती हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता उन्हें जेल तक पहुंचाएंगे.
उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री को जनता से माफी मांगनी पड़ेगी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होगी. उन्होंने कहा, ”कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ उन्हें जेल में डालेंगे. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय है.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अपने भाषण में राहुल गांधी ने बेहद आक्रामक लहजा अपनाया. उन्होंने कहा कि हिमंता.बिस्वा सरमा जितना कूदना-फांदना चाहते हैं, अभी कर लें, क्योंकि कांग्रेस उन्हें छोड़ने वाली नहीं है.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार में अपने परिवार को भी शामिल कर लिया है. इस वजह से कानूनी कार्रवाई का दायरा बढ़ेगा. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि असम को BJP का ATM बना दिया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य की जमीनें अलग-अलग बहानों से छीनी जाती हैं और फिर उन्हें बड़े उद्योगपतियों को सौंप दिया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बदले में भारी आर्थिक लाभ राजनीतिक तौर पर हासिल किए जाते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि असम की सरकार वास्तव में दिल्ली से संचालित हो रही है. उन्होंने कहा कि जो निर्णय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री लेते हैं, वही राज्य में लागू होता है.
इससे राज्य की स्वायत्तता और स्थानीय हितों को नुकसान पहुंच रहा है. अपने भाषण में राहुल ने सिर्फ आरोप ही नहीं लगाए, बल्कि का कांग्रेस की संभावित सरकार के लिए कई बड़े वादे भी किए.
हम साफ तौर पर कह रहे हैं कि हम असम के 6 समुदायों को SC/ST का दर्जा देंगे। हमने अपने घोषणापत्र में यह भी जिक्र किया है कि हम चाय बागान के मजदूरों को हर दिन 450 रुपए देंगे।
जैसे ही हम असम में सरकार बनाएंगे, हम असम के लिए लिए गए छह फ़ैसलों को लागू करेंगे। हर महिला के बैंक खाते में बिना किसी शर्त के हर महीने नकद राशि भेजी जाएगी।
जो लोग अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उन्हें 50 हजार दिए जाएंगे। 100 दिनों के भीतर, ज़ुबीन गर्ग मामले के आरोपियों को सजा देंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर जुबीन गर्ग से जुड़े मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.








