गया- बिहार के गया जी में घरेलू गैस की सप्लाई में गड़बड़ी को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी करवाई की है. गैस एजेंसियों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के आदेश पर बड़े पैमाने पर छपेमारी की.
शनिवार को मानपुर स्थित नारायणी इंडियन गैस एजेंसी और श्याम इंडियन गैस एजेंसी में औचक जांच की गई, जांच में जो मामले सामने आए उसने गैस एजेंसियों की सप्लाई के पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
नारायणी गैस एजेंसी में ग्राहकों ने अधिकारियों के सामने खुलकर शिकायत की. कई ग्राहकों ने कहा कि मोबाइल पर गैस डिलीवरी का मैसेज तो आ जाता है लेकिन सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचता.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी की टीम ने एजेंसी में गहनता से तलाशी ली, जांच के दौरान ऑनलाइन रिकॉर्ड और फिजिकल स्टॉक में बड़ा अंतर मिला.
नारायणी गैस एजेंसी के ऑनलाइन डिलीवरी डाटा और फिजिकल डाटा में बड़ा अंतर पाया गया है. एजेंसी ने ऑनलाइन रिकॉर्ड में दावा किया था कि उस के पास 363 सिलेण्डर भरे हुए हैं, जबकि ऑफलाइन डाटा को खंगाल गया तो उतने भरे हुए सिलेंडर एजेंसी में नहीं पाए गए.
खाली सिलेंडर की भी संख्या बढ़ी हुई थी. एजेंसी के डाटा के अनुसार 137 खाली सिलेंडर होने चाहिए थे, मगर एजेंसी में 486 खाली सिलेंडर रखे हुए मिले.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जिला सप्लाई अधिकारी अशोक कुमार चौधरी के अनुसार नारायणी गैस एजेंसी के मैनेजर ने पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दिया. कई उपभोक्ताओं की शिकायत भी गंभीर थी, उन्होंने कहा कि कालाबाजारी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, एजेंसी ने जिला प्रशासन को गलत सूचना दी है.








