धनबाद- रामनवमी जुलूस पर पथराव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को शहर में परेड भी कराई. रस्सी से बांधकर आरोपियों को सड़क पर घुमाया गया. वहीं रामनवमी जुलूस में पथराव की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.
इस संबंध में धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि पत्थरबाजी और उपद्रव करने के आरोप में 20 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, जबकि 40 से 50 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने इलाके में धारा 163 लागू कर दिया है, जो अगले दो से तीन दिनों तक प्रभावी रहेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि शुक्रवार को पथराव की घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.








