नालंदा- नालंदा में निगरानी विभाग का एक्शन देखने को मिला है. नालंदा के नगरनौसा प्रखंड में आशा कर्मी के जन्म प्रमाण पत्र के सुधारने के नाम पर रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद निगरानी विभाग ने कार्रवाई की.
निगरानी के अधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नगरनौसा के बीसीएम मंजीत कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग और प्रखंड कार्यालयों में हड़कंप मच गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगरनौसा की निवासी बॉबी कुमारी से मंजीत कुमार ने 25 हजार रुपये की मांग की थी. रकम अधिक होने के कारण दोनों के बीच बातचीत हुई और अंततः 10 हजार रुपये पर सहमति बनी. इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत निगरानी विभाग से की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शिकायत के आधार पर निगरानी की टीम ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया. तय समय पर जैसे ही बॉबी कुमारी ने मंजीत कुमार को 10 हजार रुपये दिए, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. बताया जाता है कि गिरफ्तारी मंजीत के ठिकाने से ही की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.








