रांची- रांची डीसी ऑफिस और धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी गुरुवार को मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू किया गया.
कोर्ट परिसर को खाली कराकर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच अभियान चलाया गया. हालांकि जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. वहीं, डीसी ऑफिस परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन जांच शुरू किया गया. परिसर के हर हिस्से की बारीकी से तलाशी ली जा रही है.
गौरतलब है कि इससे पहले रांची सिविल कोर्ट को भी कई बार इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं. हर बार सुरक्षा एजेंसियों ने घंटों सघन जांच की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा. पुलिस अब तक यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि ये धमकियां किसी की शरारत मात्र है या इसके पीछे कोई गंभीर साजिश है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सरकारी दफ्तरों और न्यायालयों को लगातार मिल रही इन धमकियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन धमकियों के पीछे शामिल लोगों की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है. जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








