डेस्क- पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इसमें 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। 8 लोग हिरासत में लिए गए हैं। यह घटना बासंती (एससी) विधानसभा सीट में हुई है। यहां 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण में मतदान होना है।
इधर, TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर SIR की आड़ में देश के नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया।
जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी में TMC उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय के समर्थन में प्रचार करते हुए उन्होंने भाजपा पर धर्म के आधार पर राजनीति करने और लोगों का ध्यान आजीविका और आवास जैसे मूलभूत मुद्दों से भटकाने का भी आरोप लगाया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा- केंद्र में भाजपा सरकार देश के वास्तविक नागरिकों के खिलाफ साजिश रच रही है। SIR के नाम पर सौ साल से यहां रह रहे लोगों को अपनी नागरिकता का प्रमाण देने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
वहीं, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा- सभी लोग बोल रहे हैं कि ‘4 मई दीदी गई’। ममता बनर्जी हताशा में बहुत सारी बातें बोल रही हैं.
पश्चिम बंगाल सरकार भी पहले EVM को बदलने का काम कर चुकी है। उनकी अभी भी 2 महीने के लिए सरकार है इसलिए उन्हें जो बोलना है बोलने दीजिए लेकिन उनका जाना तय है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








