नालंदा- बिहार के नालंदा में पंचायती राज पदाधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. निगरानी विभाग की टीम ने नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) अनुष्का कुमारी को रिश्वत लेते पकड़ा है.
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र के खपुरा गांव निवासी अजय कुमार ने आरोप लगाया कि गांव में छठ घाट की सीढ़ी निर्माण से संबंधित योजना शुरू करने और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर अनुष्का कुमारी ने रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत इन्होंने विजलेंस से की थी.
शिकायत की जांच के बाद निगरानी विभाग ने विशेष टीम गठित की. इसके बाद योजना के तहत शिकायतकर्ता अजय कुमार को पैसे लेकर बीपीआरओ के पास भेजा गया. निगरानी की विशेष टीम पहले से शिकायतकर्ता बनकर कार्यालय में घात लगाए बैठे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जैसे ही अजय कुमार ने महिला अधिकारी को रिश्वत के 12 हजार रुपये दिए, वैसे ही निगरानी की विशेष टीम ने धर दबोचा. टीम उसे अपने साथ पूछताक्ष के बाद पटना ले गई।








