रांची- झारखंड कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 3 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ उनके हालिया बयानों को इस कार्रवाई की मुख्य वजह माना जा रहा है.
कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने इस कार्रवाई को मंजूरी दी. बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने हाल के बयानों को गंभीरता से लेते हुए यह फैसला किया है, जिससे संगठन में अनुशासन बनाया रखा जा सके.
जानकारी के मुताबिक, योगेंद्र साव बीते कुछ दिनों से लगातार पार्टी लाइन से हटकर बयान दे रहे थे. गुरुवार को उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भी बयान दिया था, जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता माना.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








