कोडरमा- ACB की टीम ने कोडरमा में कार्रवाई करते हुए चंदवारा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को 15000 रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर को अपने साथ हजारीबाग लेकर गई है.
बता दें कि 11 फरवरी को चंदवारा थाना क्षेत्र के चीलोडीह में पोल्ट्री फार्म के नाम पर नकली शराब बनाने के मामले का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था. इस कार्रवाई में वहां से बड़े पैमाने पर नकली शराब बरामद की गई थी.
इस मामले की जांच और अनुसंधान की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को सौंपी गई थी. एसआई पवन कुमार राम ने कांड में शामिल अभियुक्तों के नाम केस से हटाने और मामले को कमजोर करने को लेकर अभियुक्तों से 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय जेएलकेएम नेता प्रेम नायक ने इस बात की सूचना मौखिक और लिखित रूप में एसीबी को दी थी. एसीबी की तय रणनीति के तहत गुरुवार को जैसे ही एक लाख रुपए में से पहली किश्त के रूप में 15000 रुपये देने के लिए प्रेम नायक सब इंस्पेक्टर पवन कुमार राम के पास पहुंचे. एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथों पैसे लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया.








