पटना- पटना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पंकज कुमार के 3 ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई की रेड चल रही है। टीम जैसे ही पंकज कुमार के घर में दाखिल हुई वो खिड़की से नोटों के बंडल फेंकने लगे।
टीम ने कचरे के ढेर से 5 लाख रुपए जब्त किए हैं। अब तक की कार्रवाई में 15 लाख कैश जब्त किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रेड जारी है ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
SVU टीम ने अहले सुबह लगभग 8 बजे पटना के कदमकुंआ इलाके स्थित कनिका मैहर अपार्टमेंट में छापेमारी की। उस वक्त DGM पंकज कुमार अपने पूरे परिवार के साथ घर पर मौजूद थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान लगभग 96 लाख से अधिक अवैथ संपत्ति, जिसनें कैश, गहने, जमीन से संबंधित दस्तावेज और कुछ आर्नामेंट्स बरामद किया गया है। फिलहाल, SVU टीम की जांच जारी है।
पंकज कुमार मूल रूप से मुजफ्फरपुर के कांटी इलाके के रहने वाले हैं। वो बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के DGM हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले में गुरुवार को उनके 2 घरों और ऑफिस पर छापेमारी की गई है।
जांच एजेंसी के अनुसार, पंकज कुमार ने अपनी लगभग 11 सालों की सर्विस के दौरान दौरान अलग-अलग पदों पर रहते हुए अवैध रूप से भारी संपत्ति अर्जित की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
निगरानी इकाई का आरोप है कि एक लोक सेवक होने के बावजूद उन्होंने भ्रष्टाचार से लगभग 96 लाख 46 हजार 666 रुपए की ऐसी संपत्ति बनाई, जो उनके ज्ञात और वैध आय के स्रोतों से कहीं अधिक है।








