रांची- झारखंड सरकार में मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत बड़े नेता हैं. उनको जानबूझकर राज्यसभा भेजा जा रहा है. यह बिहार और झारखंड का अपमान है. मंत्री ने कहा कि अगर नीतीश कुमार को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हैं तो वे बिहार के मुख्यमंत्री का इलाज करेंगे.
उन्होंने कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री से आग्रह करते हैं कि राज्यसभा जाने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और बिहार का नेतृत्व करना जारी रखें. उनके नाम पर बिहार में जनता ने वोट किया है, अगर वह बिहार छोड़कर राज्यसभा जाते हैं तो यह बिहार के वोटरों के साथ धोखा होगा.
विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही में भाग लेने आए मंत्री इरफान अंसारी ने इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित किया. पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान विवाद पर कहा कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति का कोई अपमान नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को उन राज्यों में जाने से परहेज करना चाहिए, जहां चुनाव होने हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राष्ट्रपति को बीजेपी के बहकावे में नहीं आना चाहिए था. वह बीजेपी की राजनीति का शिकार हो रही हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर अपमान हुआ है तो यह सही नहीं है.








