पटना- पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक महिला की हत्या कर दी गयी. महिला की पहचान 45 वर्षीय सुलेखा गुप्ता के रूप में की गई। घटना दादरमंडी मस्जिद के पास की बताई जा रही है।
मृतका के पति पल्टू कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि उनकी पत्नी चौकी से गिर गई हैं। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सुलेखा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी थीं और उनकी गर्दन पर गहरे जख्म के निशान थे।
वे तुरंत उन्हें इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति गायघाट स्थित व्यवहार न्यायालय में मुंशी का कार्य करते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
परिजनों के अनुसार, घटना के समय सुलेखा बाजार गई हुई थीं, जबकि उनका बेटा ऊपर के कमरे में सो रहा था। पति ने फिलहाल किसी प्रकार की अदावत या रंजिश से इनकार किया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।








