पटना- चाणक्य लॉ कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रांची के खलारी थाना के रहने वाले मयंक राज के तौर पर हुई है। पिता कोल माइंस में बड़े अधिकारी के पद पर हैं।
मयंक चाणक्य लॉ कॉलेज में LLM फाइनल ईयर के छात्र थे। हॉस्टल में ही रहकर पढ़ाई करते थे। मंगलवार को उन्हें हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूलता हॉस्टल के कर्मियों ने पाया।
इसके बाद उन्हें फंदे से उतर कर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले गए। जहां दोपहर के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मेदांता अस्पताल पहुंचे। मृतक की मां मधु ने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने बेटे की मौत पर शक जताया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा है कि मेरा बेटा सुइसाइड नहीं कर सकता है। इसकी जांच होनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में किसी पर सीधे तौर पर आरोप नहीं लगाया है। वहीं, जक्कनपुर थाने में पूरे मामले को लेकर UD केस दर्ज किया गया है।
तलाशी के दौरान जो कमरे से पत्र मिला है, उसमें पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग का जिक्र है। पत्र से ऐसा लग रहा है कि वह प्रेमिका से अपने रिश्ते को लेकर परेशान चल रहा था। इस पत्र को पुलिस ने परिजनों को भी पढ़वाया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से छानबीन कर रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








