कोडरमा- बच्चा चोर की अफवाह में एक युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी.हालांकि मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने युवक की पिटाई का विरोध भी किया, लेकिन भीड़ के आगे उनकी एक नहीं चली.
घटना के वक्त कुछ स्थानीय युवकों ने वीडियो बनाकर उसे ‘बच्चा चोर’ बताते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मामला कोडरमा-गिरिडीह बॉर्डर के नावाडीह गांव का है.
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मरकच्चो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले गई. पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर मारपीट के निशान हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
युवक को तत्काल अस्पताल ले जाकर उसका प्राथमिक उपचार कराया गया. थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता है. पूछताछ में वह अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है.
मरकच्चो थाना प्रभारी नंद किशोर तिवारी ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में इन दिनों बच्चा चोर गिरोह की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं. इस कारण कई जगहों पर निर्दोष लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं.
ऐसे में पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत स्थानीय थाने को दें. स्वयं कानून हाथ में न लें. थाना प्रभारी ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय सतर्कता बरतें और प्रशासन को सहयोग करें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








