पटना- पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया. जहां एक महिला वकील का अधजला शव उनके ही घर से बरामद किया गया.
घटना की सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी. मृतका की पहचान 65 वर्षीय इंदिरा लक्ष्मी के रूप में हुई है, जो पटना सिविल कोर्ट और पटना हाई कोर्ट में वकालत करती थीं.
जानकारी के अनुसार, इंदिरा लक्ष्मी राजेंद्र नगर रोड नंबर-2 स्थित अपने आवास में अकेली रहती थीं. उनके पति रांची में रहते हैं, जबकि उनकी बेटी दिल्ली में बताई जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घर के पीछे एक महिला केयरटेकर के रूप में रहती है. बुधवार सुबह जब केयरटेकर घर पहुंची, तो अंदर का दृश्य देखकर उसने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि घर चारों तरफ से बंद था और मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था.
पुलिस ने घर के अंदर से मिट्टी तेल का एक डिब्बा, दिया और माचिस बरामद किया है. घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए मामले को संदिग्ध मानते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








