मधुबनी- मधुबनी में निगरानी विभाग की टीम ने पंचायती राज विभाग के जेई को घूस लेने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
दरअसल, निगरानी विभाग को सूचना मिली थी कि मधुबनी के कलुआही प्रखंड में तैनात पंचायती राज विभाग के जूनियर इंजीनियर हरिशंकर प्रसाद भ्रष्टाचार में लिप्त है।
निगरानी में जेई के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पहले उसकी जांच की गई। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी की टीम पटना से मधुबनी पहुंची।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आरोपी जेई से पूछताछ के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर पटना चली गई, जहां उसे निगरानी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। टीम का नेतृत्व डीएसपी एमडी वसीम फिरोज कर रहे थे।
टीम में निगरानी इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार, सिपाही पंकज कुमार, सिपाही धर्मवीर पासवान और कंप्यूटर आपरेटर चंदन कुमार शामिल थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








