डेस्क- कांग्रेस के सांसदों पर किरेन रिजिजू ने गंभीर आरोप लगाया है. केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू का कहना है कि, कांग्रेस के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुस कर उनके साथ गाली-गलौच की है.
बता दें कि, किरेन रिजिजू का यह बयान तब सामने आया है जब विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है. अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस सदस्यों पर झूठे इल्जाम लगाने और पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है.
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि, कांग्रेस के करीब 20-25 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुसकर उन्हें भला बुरा कहा और गाली दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने बताया कि, वह इस घटना के समय वहां मौजूद थे. किरेन रिजिजू ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इसके बारे में बताया. उन्होंने ऐसा बयान देकर कांग्रेस के सांसदों पर बड़ा आरोप लगाया है.
किरेन रिजिजू ने बताया, स्पीकर बहुत नरम इंसान हैं, नहीं तो सख्त कार्रवाई होती. वहां पर प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत सीनियर कांग्रेस नेता मौजूद थे’ वह बड़े नेता सांसदों को रोकने की बजाय उन्हें लड़ने के लिए उकसा रहे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








