पटना- पटना सिटी में मंगलवार को नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. दो युवकों को 32 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया.
संदिग्ध परिस्थिति में इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है.
जानकारी अनुसार, मुंगलपुरा चौकी के पास पुलिस टीम वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखते ही घबराकर भागने का प्रयास करने लगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
युवकों की संदिग्ध हरकत को देखते हुए पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें रोक लिया. तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद बैग से 500 रुपये के नोटों में कुल 32 लाख रुपये नकद बरामद हुए.
कैश बरामदगी के बाद पुलिस दोनों युवकों को मुंगलपुरा टीओपी लेकर पहुंची, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में युवकों ने बताया कि यह राशि वर्धमान की एक निजी कंपनी की है, जिसकी एक शाखा पटना में भी संचालित है. उनका दावा है कि वे कंपनी की ओर से यह नकदी बैंक में जमा कराने जा रहे थे.
हालांकि पुलिस को युवकों के जवाब और उनके व्यवहार में कई तरह की असंगतियां दिखाई दीं, जिसके बाद मामले को संदिग्ध मानते हुए आगे की जांच शुरू कर दी गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस का कहना है कि इतनी बड़ी नकद राशि के परिवहन के लिए वैध कागजात और अधिकृत दस्तावेज होना आवश्यक है, जिसकी फिलहाल जांच की जा रही है.








