रांची- कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद अपनी ही सरकार के पुलिस की कार्यशैली से नाराज हैं. अंबा प्रसाद ने रांची स्थित आवास पर मीडिया के समक्ष खुलकर बातें रखी. इस दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर हमला बोला.
रामगढ़ पुलिस पर आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि गृह और उद्योग मंत्रालय राज्य के सीएम के अधीन है. जिला में आईपीएस और IAS अधिकारियों की कमी नहीं है औद्योगिक विवाद अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है.
राज्य की पुलिस पब्लिक का पैसा खा रही है और काम कॉर्पोरेट का कर रही है. ऐसे अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों से जनता परेशान है. अंबा प्रसाद ने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास होना चाहिए, लेकिन जनता को देखते हुए विकास का काम होने चाहिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि केरेडारी में लगातार लोगों का संघर्ष जारी है, लेकिन बिना नियम-कानून काम चल रहा है. हर दिन लोगों पर FIR दर्ज हो रही है और आम लोगों को जेल भेजा जा रहा है.
उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस को आइपीसी की धारा का ज्ञान नहीं है, इसलिए गंभीर धारा लगा कर FIR दर्ज की जा रही है. पुलिस ने BNS 134 लगा कर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में FIR दर्ज की है, जबकि काम आउटसोर्सिंग कंपनी कर रही है.
ऐसे में पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ में आपराधिक प्रवृत्ति के पुलिस अधिकारी बैठे हुए हैं, लेकिन इनपर किसी तरह कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. राज्य के जिस स्थान पर खनन हो रहा है उन सभी स्थानों की स्थिति ऐसी ही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








