डेस्क- रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद एक्टर रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप वॉइस नोट के जरिए धमकी और करोड़ों रुपये की मांग का मैसेज मिला है. बताया जा रहा है कि धमकी भरा संदेश मिलने के बाद मामले की जानकारी तुरंत मुंबई पुलिस को दी गई.
सूचना मिलते ही पुलिस ने एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और एहतियाती इंतजाम किए गए हैं. धमकी देने वाले ने यह भी बताया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है.
बता दें कि हाल ही में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई थी, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था. जब रोहित शेट्टी के घर पर हमला हुआ तब वे घर में ही मौजूद थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया. पोस्ट कथित तौर पर शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर के नाम से शेयर किया गया.
इसमें रोहित शेट्टी को पहले भी संदेश भेजने और चेतावनी देने की बात कही गई थी. पोस्ट में गंभीर धमकियां भी लिखी गई थीं और बॉलीवुड से जुड़े अन्य लोगों को भी चेतावनी दी गई थी.








