नवादा- बिहार के नवादा में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां कोशी गांव में एक ग्रामीण डॉक्टर की हत्या कर शव को दो टुकड़ों में काटकर जलाया गया. मृतक की पहचान अशोक मिस्त्री (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले 10 वर्षों से क्षेत्र में चिकित्सा सेवा दे रहे थे.
मृतक का शव उसके घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक गन्ने के खेत से बरामद किया गया. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. डॉक्टर के शव को जली अवस्था में बरामद किया गया है, जिसे कमर के पास से दो हिस्सों में काटा गया था.
दोनों हिस्सों को अलग-अलग स्थानों पर जलाने के साक्ष्य मिले हैं. मृतक की पहचान शर्ट के टुकड़ों और चेहरे के आधार पर परिजनों ने की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृतक के पिता राजेंद्र मिस्त्री ने बताया कि अशोक मिस्त्री पिछले लगभग 10 वर्षों से कोशी गांव में ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में कार्यरत था.
वे हर दिन की तरह गुरुवार की रात करीब 9 बजे अपना क्लिनिक बंद कर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने निशाना बनाया. फिलहाल पुलिस पुरे पड़ताल कर रही है.








