गढ़वा- झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ मंगलवार को मुख्य न्यायनिक दंडाधिकारी की अदालत में एक परिवाद दायर किया है.
याचिका में कहा गया है कि मिथिलेश ठाकुर के पिता स्वर्गीय कौशल किशोर ठाकुर एक स्वतंत्रता सेनानी थे, वो गरमदल के सच्चे सिपाही थे. उनके ऊपर झूठा स्वतंत्रता सेनानी होने का आरोप लगाते हुए गढ़वा विधायक ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है.
जिसको लेकर पहले भी उनके द्वारा लीगल नोटिस भेजा गया था. लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आने पर मंगलवार को गढ़वा न्यायालय में उनके ऊपर मानहानि का मुकदमा किया गया है. कोर्ट ने पूर्व मंत्री की याचिका को स्वीकार करते हुए कहा कि जल्द ही नोटिस जारी की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि इससे पहले भी तत्कालीन मंत्री मिथिलेश ठाकुर के द्वारा तत्कालीन पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर गढ़वा कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की गई थी. यह दूसरी बार है, जब सत्येंद्र नाथ तिवारी पर पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के द्वारा मानहानि की याचिका कोर्ट में दायर की गई है.
वहीं पूर्व मंत्री के वकील परेश कुमार तिवारी ने बताया कि मानहानि को लेकर बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत याचिका दायर की गई है. जिसपर न्यायलय के द्वारा पुन: नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








