डेस्क- दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को रविवार सुबह ‘बम की धमकी’ के बाद लखनऊ की ओर डायवर्ट कर दिया गया. बम की सूचना के बाद दहशत फैल गई. फ्लाइट की सुबह 09:17 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में पायलट और चालक दल समेत 238 यात्री सवार थे.
एयरलाइन ने एक बयान में कहा है, ’18 जनवरी 2026 को दिल्ली से बागडोगरा के लिए जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 6650 में सुरक्षा संबंधी खतरे की जानकारी मिली, जिसके बाद विमान को लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया.
इसके बाद प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, तुरंत संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई और आवश्यक सुरक्षा जांच करने में हम उनके साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा के मुताबिक, धमकी विमान के शौचालय के अंदर मिले एक हाथ से लिखे नोट से मिली थी. उन्होंने बताया, ‘फ्लाइट के शौचालय में एक टिश्यू पेपर पर लिखा एक मैसेज मिला, जिसमें कहा गया था कि विमान में बम है. लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद तलाशी ली जा रही है.
प्लेन के लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत विमान को घेर लिया. फिर उसे आइसोलेशन बे में खड़ा किया गया. बम निरोधक दस्ते और CISF की टीमों ने जांच शुरू की.
सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया. इसके साथ ही एयरपोर्ट पर भी व्यापक तलाशी ली जा रही है. प्लेन की तलाशी के बाद आगे की जानकारी जुटाई जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








