पटना- राज्य के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्री के निर्देश पर डीजीपी ने आईजी पटना जितेन्द्र राणा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) के गठन का आदेश दिया है।
गठित SIT में सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार के साथ एक महिला डीएसपी, एक महिला इंस्पेक्टर, एक पुरुष इंस्पेक्टर, एक सब-इंस्पेक्टर, एक एएसआई और कांस्टेबल शामिल होंगे। ASP सदर और चित्रगुप्त नगर SHO को इस मामले से हटायागया है.
गृह मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आईजी पटना स्वयं प्रतिदिन इस मामले की जांच की समीक्षा करेंगे और पूरे अनुसंधान की कड़ी निगरानी रखेंगे, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही या साक्ष्यों से छेड़छाड़ की गुंजाइश न रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








