डेस्क- अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक अधेड़ राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था।
हालांकि, वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो वह संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद थाना रामजन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में पुलिस और खुफिया एजेंसियां युवक से पूछताछ कर रही हैं।
उसकी पहचान कश्मीर को शोपिया निवासी अबू अहमद शेख (55) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में कुछ अन्य लोगों ने भी नमाज पढ़ने की कोशिश की थी. पुलिस फिलहाल अन्य की भी पहचान करने में जुटी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे पर नमाज पढ़ रहा था, तभी कुछ श्रद्धालुओं की उसपर नजर गई. इसके बाद तुरंत सुरक्षाकर्मियों को इसकी सूचना दी गई और आरोपी को हिरासत में लिया गया.








