पटना- पटना में हत्या की वारदात सामने आई है. पत्रकार थाना क्षेत्र में पत्नी बच्चे के सामने युवक पर अंधाधुंध फायरिंग अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी. मृतक का नाम अमन शुक्ल बताया जा रहा है.
अमन शुक्ला बाइक से पत्नी और बच्चे को लेकर जा रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के विद्या पूरी पार्क के पास बाइक पर सवार अपराधियों ने अमन शुक्ला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गये.
आनन फानन में स्थानीय लोग और पत्नी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया. पटना पूर्वी SP परिचय कुमार ने कहा कि अमन शुक्ला की भी अपराधिक पृष्ठभूमि रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
2020 में बेऊर थाने से बैंक लूट की घटना में वह जेल गए थे. इसी साल मई में छूट कर बाहर आये थे. बेटे की थेरेपी कराने के लिए डॉक्टरों के पास जा रहे थे उसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.
पुलिस के मुताबिक, अभी अम शुक्ला पटना में सिक्योरिटी एजेंसी चला रहे थे. घटना का कारण क्या है यह भी स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने कहा कि अलग-अलग एंगल से हम लोग जांच कर रहे हैं और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे. अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








