पटना- मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के सभी जिलों के लिए मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी 29 दिसंबर तक के लिए जारी रहेगी. इस दौरान राज्य के अधिकतर हिस्सों में घना से अत्यंत घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति बनी रहने की संभावना है.
घना कोहरा रहने से विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है. इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकती है. सुबह और देर रात के समय वाहन चलाने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग ने कई जिलों में कोल्ड-डे की भी चेतावनी दी है. कोल्ड-डे का मतलब है कि दिन में भी तापमान सामान्य से काफी कम रहेगा. प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे सुबह जल्दी बाहर निकलने से बचें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल और शेखपुरा सहित लगभग पूरे बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि बिहार में ठंड का असर बढ़ गया है. राज्य में आज का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम सबेरी और औरंगाबाद में रहा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पिछले 24 घंटों में कई जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई है. पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया जैसे जिलों में भी ठंड बढ़ी है. सुबह और रात के समय ठंड अधिक महसूस की जा रही है. लोगों को गरम कपड़े पहनने और ठंड से बचाव की सलाह दी गई है.








