डेस्क- बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे नरसंहार बताया है। जाह्नवी ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी रूप में मौजूद चरमपंथ का कड़ा विरोध किया जाना चाहिए।
जाह्नवी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दीपू चंद्र दास टाइटल के साथ एक नोट पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- ‘बांग्लादेश में जो हो रहा है वह बर्बरतापूर्ण है। यह नरसंहार है और यह कोई अकेली घटना नहीं है।
अगर आपको इस अमानवीय सार्वजनिक लिंचिंग के बारे में नहीं पता है, तो इसके बारे में पढ़ें, वीडियो देखें, सवाल पूछें और अगर इन सब के बावजूद आपको गुस्सा नहीं आता, तो ठीक इसी तरह का पाखंड हमें पता चलने के पहले तबाह कर देगा।’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वो आगे लिखती हैं- ‘हम दुनिया के दूसरे छोर पर हो रही चीजों के बारे में रोते रहेंगे, जबकि हमारे अपने भाई-बहनों को जिंदा जला दिया जाएगा।’ किसी भी रूप में मौजूद चरमपंथ की निंदा और आलोचना करना जरूरी है, इससे पहले कि हम अपनी इंसानियत को भूल जाएं।
जाह्नवी के इस पोस्ट के लिए फिल्ममेकर अशोक पंडित ने आभार जताया है। उन्होंने लिखा- ‘ऐसे समय में जहां चुप्पी सुविधाजनक है और साहस दुर्लभ है, जान्हवी कपूर ने बोलने का विकल्प चुना।
बांग्लादेश में दीपू दास की क्रूर हत्या की निंदा करके, उन्होंने बिना किसी डर या संकोच के मानवता का दृढ़ता से साथ दिया। उन्हें पता था कि इसका क्या परिणाम होगा, चुनिंदा आक्रोश और सांप्रदायिक मानसिकता वाले लोगों द्वारा ट्रोलिंग, नफरत और हमलों का सामना करना पड़ेगा।’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जाह्नवी के अलावा और भी कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस लिंचिंग की निंदा की है। एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जया प्रदा ने एक वीडियो के जरिए कहा कि दास की जिस क्रूरता से हत्या की गई, उससे उनका दिल दहल गया है। उन्होंने इस हत्या को हिंदू धर्म पर हमला बताया और इस पर चुप्पी पर सवाल उठाया।
हेराफेरी फेम एक्टर एक्टर मनोज जोशी ने कहा- ‘गाजा या फिलिस्तीन में कुछ होने पर हर कोई आगे आता है। लेकिन जब बांग्लादेश में किसी हिंदू की हत्या होती है, तो यह बहुत दुख की बात है कि कोई आगे नहीं आता। समय अपना जवाब देगा।’
सिंगर टोनी कक्कड़ ने नए गाने ‘चार लोग’ में दास की लिंचिंग का सीधा जिक्र किया और लोगों से धार्मिक भेदभाव को त्यागने का आह्वान किया गया है।
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में ‘ऑल आईज ऑन बांग्लादेश हिंदू’ नाम का एक पोस्टर शेयर किया।








