पटना- राजधानी पटना के मनेर में पुलिस की टीम ने एक चाय दुकान में छापेमारी कर मादक पदार्थ बरामद किया है. मौके से 12 लाख कैश भी बरामद किया गया. वहीं 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार, मनेर थाना को यह सूचना दी गई थी कि क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा चाय की दुकान की आड़ में मादक पदार्थों की अवैध खरीद–बिक्री की जा रही है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक वेस्ट के मार्गदर्शन में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.
छापेमारी के दौरान मौके से दो अभियुक्तों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान पीयूष कुमार और शुभम कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान इन दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े चार अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया. इस प्रकार पुलिस ने कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार अभियुक्तों में अभिषेक कुमार, सरोज कुमार, सोनी गुप्ता और एक अन्य अभिषेक कुमार शामिल हैं. इनमें से अधिकांश अभियुक्त मनेर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि एक अभियुक्त अभिषेक कुमार सारण जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत महाजी चकिया का निवासी है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.








