गया- गया एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. युवक बैंकॉक जाने की फिराक में था जहां इमिग्रेशन अधिकारियों ने युवक को पकड़ा. आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी राजेश्वर शाही के रूप में हुई है.
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी इसी फर्जी पासपोर्ट के जरिए पहले भी थाईलैंड जा चुका है. वह वहां एक कपड़े की दुकान में काम करता था.
पुलिस अब उसके अन्य संबंधों और फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले नेटवर्क की जांच कर रही है. पुलिस ने राजेश्वर शाही को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








