लातेहार- नक्सली संगठन पीएलएफआई के इनामी नक्सली आलोक यादव ने शुक्रवार को लातेहार एसपी कुमार गौरव, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट राजेश सिंह और सीआरपीएफ कमांडेंट यादराम बुनकर के समक्ष हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया.
आलोक यादव पर 1 लाख रुपए इनाम भी घोषित था. आलोक लातेहार के बालूमाथ बसिया का रहने वाला है. आलोक यादव पर राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्र में 35 से अधिक मामले दर्ज हैं. इसके आत्मसमर्पण करने से पीएलएफआई नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है.
पुलिस अधिकारियों के द्वारा नक्सली को आत्मसमर्पण नीति के विषय में बताया गया और आत्मसमर्पण के बाद उसे सरकारी प्रावधान के तहत सहयोग करने का भी आश्वासन दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद शुक्रवार को नक्सली आलोक यादव ने एक देसी राइफल तथा चार गोलियों के साथ लातेहार एसपी कुमार गौरव, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट राजेश सिंह और सीआरपीएफ कमांडेंट यादराम बुनकर के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.








