गिरिडीह- एंटी करप्शन ब्यूरो धनबाद की टीम ने गिरिडीह के बेंगाबाद अंचल ऑफिस में छापेमारी करते हुए अंचल के निरीक्षक (सीआई) सुरेन्द्र यादव और उनके सहयोगी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है. दोनों को छह हजार रुपए रिश्वत के आरोप ने पकड़ा गया है.
एसीबी की टीम के द्वारा बताया गया कि पीड़ित लक्ष्मी कुमार वर्णवाल ने आवेदन दिया था. आवेदन में कहा गया था कि जमीन का दाखिल खारिज करने के लिए एलआरडीसी कार्यालय, गिरिडीह में आवेदन दिया था.
एलआरडीसी कार्यालय, गिरिडीह द्वारा आवेदन को अंचल कार्यालय, बेंगाबाद भेजा गया. जब अंचलाधिकारी से मिले तो उन्हेंने मोतीलेदा पंचायत के कर्मचारी सुरेन्द्र यादव के पास भेजा. 16 दिसम्बर को जब ये कर्मचारी सुरेन्द्र यादव से बात की तो दाखिल खारिज के लिए 15000 रुपये रिश्वत की मांग किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शिकायत मिलने के बाद एसपी एसीबी ने मामले का सत्यापन करवाया और फिर टीम गठित कर छापेमारी की. जहां 6,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया.








